फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   seedeeo ne kiya shubhaarambh

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ

Tue, 02 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
seedeeo ne kiya shubhaarambh
चंदौली। संचारी रोग नियंत्रण के साथ दस्तक अभियान का शुभारंभ सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजितेंद्र पांडेय ने किया। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाई । इस दौरान उन्होंने बीमारी होने से पहले ही रोग के बचाव का आह्वान किया। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजना को सफल बनाने के लिए सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान पहली बार 75 जिलों में एक साथ शुरू किया जा रहा है। बीमारी होने से पहले ही रोग का बचाव कर लिया जाए। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। जनता के स्वास्थ्य के लिए सरकार बहुत कड़े कदम उठा रही है। कहा कि सबको साबुन से हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। इससे हम बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विजय पति द्विवेदी ने कहा जनपद में संचारी रोग और दस्तक अभियान की बहुत आवश्यकता है। मच्छरों से डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया फैलता है। बचाव लिए एक तो सामान्य साफ-सफाई ,दूसरा नालियों की सफाई , झाड़ियों की कटाई जरूरी है।पीने वाले हैंडपंप में पीला निशान लगाया जाता है।पीने के पानी का उपयोग इसी हैंडपंप से करना चाहिए। जिससे पानी से होने वाली बीमारियां नहीं होंगी। इसके अलावा पानी को उबालकर ठंडा कर कर पीना सबसे अच्छा उपाय है। इस दौरान डा आरके चौधरी, डॉ पीके चतुर्वेदी, डॉ एसके विश्वास,अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.
बीमारियों से बचाव के लिए 31 मार्च तक चलेगा अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर जेपी सोनकर ने कहा कि अभियान 1 से 31 मार्च तक चलेगा।दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाएंगी और बुखार के रोगी मिलने पर स्लाइड बनाएंगी और लोगों को मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया,जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी के लक्षण और बचाव की जानकारी देंगी।आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर के अंदर भी जाएंगी और जांच करेगी कि वहां कहीं पानी तो नहीं भरा है जिसमें मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना हो। अगर घर में कोई ऐसी जगह दिखती है तो उसकी साफ सफाई करवाने के लिए कहेंगी और फाइलेरिया का मरीज मिला तो उसकी भी लिस्टिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed