फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Secretary suspended over irregularities in development works

Chandauli News: विकास कार्यों में अनियमितता पर सचिव निलंबित

Sat, 03 Feb 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended over irregularities in development works
बरहनी विकास खंड के जलालपुर गांव के सचिव सुमित नंदन पर गाज गिरी है। शुक्रवार को विकास कार्यों में अनियमितता पर डीपीआरओ ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जलालपुर प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय के निर्माण के नाम पर धन निकाल लिए जाने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराए जाने सहित अन्य आरोपों में घिरे सचिव के खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे ने शुक्रवार को निलंबन की कार्यवाही करते हुए जांच टीम गठित कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे ने बताया कि जलालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जाना था। निर्माण के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा पचहत्तर हजार रुपये ग्राम पंचायत के खाता से निकाल भी लिया गया था, बावजूद महीनों बाद भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया। विगत वर्ष ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया। जांच की गई तो आरोप सही पाई गई। सचिव को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण को निर्देशित किया गया, बावजूद आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। वहीं कायाकल्प योजना से भी विद्यालय पर कराए जाने वाला कार्य अधूरा है। वहीं पिपरदहा गांव में भी पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में अनियमितता मिली है। कई बार अभिलेख मांगे जाने के बाद भी सचिव ने उपलब्ध नहीं कराया। इस पर सचिव सुमित नंदन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच टीम के द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। तब तब निलंबित सचिव को ब्लाॅक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed