फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Secondary school teachers will learn interesting way of teaching with integrity

निष्ठा से पढ़ाने का रोचक ढंग सीखेंगे माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक

Sun, 08 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Secondary school teachers will learn interesting way of teaching with integrity
पीडीडीयू नगर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक जिस तरह से निष्ठा का प्रशिक्षण लेकर पढ़ाने का रोचक तरीका सीखे उसी तरह का तरीका अब माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक भी सीखेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। काफी संख्या में शिक्षकों ने ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया है। अब परिषद की ओर से प्रशिक्षण का शेड्यूल तय किया जाएगा। जैसे ही शेड्यूल मिलेगा वैसे ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत कर दी जाएगी। स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। निष्ठा (नेशनल इनीसिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलीस्टिक एडवांसमेंट) नाम की एक योजना तैयार की है। निष्ठा के तहत शिक्षकों को खास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की गुणवत्ता में काफी बदलाव आएगा। साथ ही लर्निंग आउटकम (सीखने की क्षमता) के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी काफी सुधार होगा। प्रशिक्षण फरवरी माह तक कराया जाना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, बीते दिनों ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। जिन शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है उनका प्रशिक्षण कराया जाना है। इसके लिए अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शेड्यूल तय किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण लेने वाले परीक्षा भी देंगे। उसी आधार पर प्रमाणपत्र जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed