फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Second robbery incident in a month, police are unable to catch the criminals

Chandauli News: एक महीने में दूसरी लूट की घटना, पुलिस के हाथ नहीं लग रहे बदमाश

Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Second robbery incident in a month, police are unable to catch the criminals
चहनिया। गुरेरा में सगी बहनों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सीसी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस इससे पहले 17 मार्च को हुई लूट की घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गुरेरा गांव की रहने वाली रेखा वर्मा और रूपा वर्मा चहनिया स्थित एक आभूषण की दुकान पर काम करती हैं। दुकान बंद होने के बाद शुक्रवार को देर शाम को दोनों बहनें वेतन बैग में रखकर साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में सैदपुर हाइवे पर गुरेरा गांव में चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। घटना हुए दो दिन बीत गए और बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे पहले 17 मार्च को ड्यौढा गांव के जीवोध प्रजापति की आंख में स्प्रे मारकर बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए थे। बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक महीने के अंदर लूट की दूसरी घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। इस संबंध में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि जगह-जगह पुलिस टीम सीसी फुटेज खंगाल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed