फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dialogue on social participation held at the PDA Jan Panchayat

Chandauli News: पीडीए जन पंचायत में सामाजिक भागीदारी पर हुआ संवाद

Fri, 02 Oct 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dialogue on social participation held at the PDA Jan Panchayat
सोनहुल स्थित एक निजी लॉन में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी, संविधान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने पीडीए की अवधारणा और सामाजिक भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, मुश्ताक अहमद, महेंद्र कुशवाहा, प्रवीण यादव, कमलेशपति कुशवाहा, श्रीकांत मौर्या, देवा सरकार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed