फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Second case of sending liquor to Bihar through goods train came to light in sixteen days, accused arrested

Chandauli News: मालगाड़ी से बिहार शराब भेजने का सोलह दिन में दूसरा मामला सामने आया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Second case of sending liquor to Bihar through goods train came to light in sixteen days, accused arrested
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ मानसनगर पोस्ट, सीआईबी और अलीनगर पुलिस ने बुधवार तड़के न्यू गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी पर शराब लादकर बिहार भेज रहे तस्कर को नौ लाख की शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रमोद चौधरी निवासी खेमदा, बारुन, औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बिहार के लिए ट्रेनों में शराब तस्करी के मामले लगातार आ रहे हैं। ट्रेनों में शराब तस्करों को रोकने पर गाजीपुर में आरपीएफ के दो जवानों की हत्या भी कर दी गई। पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर अब शराब तस्कर मालगाड़ी को अपना तस्करी का माध्यम बना रहे हैं। इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार तड़के तस्कर मालगाड़ी पर शराब लोड करते हुए पकड़े गए। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आरपीएफ के साथ मिलकर ट्रेनों से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार की भोर में सूचना मिली कि शराब तस्कर बिहार जाने वाली ट्रेन में गंजख्वाजा के पास शराब लोड करने वाले हैं। इस संबंध में लौंदा पुलिस चौकी प्रभारी, आरपीएफ मानसनगर पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम ने न्यू गंज ख्वाजा स्टेशन के पास छापा मारा। इस दौरान प्रमोद चौधरी मालगाड़ी पर शराब लादता दिखा। उसके कब्जे से 17 बोरों में 576 लीटर देशी और 34.56 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुई। उसके पास से मोबाइल फोन और 235 रुपये भी बरामद हुए। बरामद शराब की कीमत नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


-----------------
नौ जून को भी शराब छोड़ कर भागा था तस्कर
नौ लाख के साथ गिरफ्तार तस्कर पहले भी शराब तस्करी कर चुका है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि नौ जून को यहीं के मजदूर के सहारे 03 बोरे और 01 पिट्ठू बैग में शराब ट्रेन में लाद रहा था। पुलिस के आने पर दोनों भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
जीआरपी ने बरामद की सात हजार रुपये की शराब
पीडीडीयू नगर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से सात हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान युवकों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्लेट फॉर्म-1 और 2 के हावड़ा छोर पर दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दाेनों को पकड़ कर बैग की तलाशी ली गई तो 3.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बरामद 7 हजार की है। गिरफ्तार प्रद्मुम्न कुमार उर्फ छोटू निवासी गढ़हनी जिला भोजपुर बिहार का चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed