{"_id":"6499e271e81e4494a8024e87","slug":"sealed-the-pathology-center-running-against-the-standard-chandauli-news-c-20-1-269279-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मानक के विपरित चल रहे पैथोलॉजी सेंटर को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मानक के विपरित चल रहे पैथोलॉजी सेंटर को किया सील
विज्ञापन
चंदौली। समय देने के बाद भी पंजीकरण न कराने पर सोमवार को सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने मुख्यालय स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सीज कर दिया।
स्वास्थ्य महकमे की ओर से पैथोलॉजी सेंटरों के पंजीकरण अन्य कागजातों की जांच की जा रही है। एसडीएम स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से नगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई थी उसमें हिदायत देकर पंजीकरण के लिए छोड़ दिया था। पंजीकरण नहीं कराने पर उसे सोमवार को सदर एसडीएम ने सील कर दिया।
जिले में बिना पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण कराए कई निजी हास्पिटल, पैथोलाजी सेंटर और रेडियोलाजी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आदेश जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने सीएमओ को दिया है। सीएमओ डा. वाईके राय ने इसके लिए टीम गठित की है।
सदर एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र के पंजीकरण का नवीनीकर नहीं कराया गया था। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन का भी पंजीकरण तक नहीं था। डाक्टरों के नाम बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। फायर की एनओसी नहीं थी। इससे सेंटर को सीज कर दिया गया।