फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM will verify arms shops

पंचायत चुनाव: शस्त्र की दुकानों का एसडीएम करेंगे सत्यापन

Fri, 19 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
SDM will verify arms shops
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए कलेक्ट्रेट में डीएम संजीव सिंह और एसपी अमित कुमार ने शस्त्र दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने दुकानदारों की ओर से बिक्री किए गए कारतूसों की समीक्षा की। डीएम ने सभी एसडीएम को शस्त्र लाइसेंसों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि शस्त्र विक्रेता के दुकान का सत्यापन कर बिक्री किए गए कारतूसों व जमा खोखे का मिलान जरुरी है। कारतूस की बिक्री के सापेक्ष 80 प्रतिशत खोखा दुकानदार के पास अवश्य जमा होना चाहिए। यदि किसी शस्त्र विक्रेता ने अत्यधिक मात्रा में कारतूस बेचा तो एसडीएम और सीओ इसका सत्यापन करेंगे। कहा कि शस्त्र की सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। अन्यथा दुकानदार के खिलाफ नेटिस जारी किया जाएगा। एसपी अमित कुमार ने कहा कि कारतूस की बिक्री गैर जनपद के लाइसेंसी को देना गलत है। ऐसा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम अतुल गुप्ता, अजय मिश्रा, विजय नारायन सिंह, एएसपी अनिल कुमार, श्रीवास्तव, सीओ प्रिती त्रिपाठी, तहसीलदार फूलचंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed