फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM stopped work on use of substandard material in construction

निर्माण में घटिया सामाग्री के इस्तेमाल पर एसडीएम ने बंद कराया कार्य

Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM stopped work on use of substandard material in construction
शहाबगंज(चंदौली)। क्षेत्र के बायापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास निर्माणाधीन हास्टल व एकेडमिक भवन का निरीक्षण एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार को किया। जांच के दौरान एसडीएम ने निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग होता देख उन्होंने काम ठप करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार जांच के दौरान पिलर, बीम व स्ट्रक्चर मानक के विपरीत मिला। इस पर कार्य रोका गया। साथ ही कार्यदायी संस्था के विरुद्घ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

क्षेत्र के बायापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रांगण में हास्टल और एकेडमिक भवन का निर्माण किया जा रहा। पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन को पूरा कराने की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड यूनिट वाराणसी को दी गई है। निर्माण कार्य में मानक के विपरीत सामाग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाकर बीते दिनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा सोमवार को निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान एसडीएम ने पाया कि निर्माण में घटिया दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा। साथ ही पिलर, बीम के स्ट्रकचर में गड़बड़ी थी। इस पर एसडीएम ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया। एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने में गड़बड़ी मिली है। कार्य को बंद करा दिया गया। साथ ही कार्यदायी संस्था के विरुद्घ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed