{"_id":"609511abdeff0709d9486b46","slug":"sdm-seized-three-tractor-and-one-jcb-doing-illegal-mining-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को एसडीएम ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को एसडीएम ने किया जब्त
Fri, 07 May 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन रोका
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में पीडीडीयू नगर के सकलडीहा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन की सूचना शुक्रवार को एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा को मिली। सूचना के बाद एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो अवैध खनन चल रहा था। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया।
एसडीएम की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार ताजपुर में काफी दिनों से खनन की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया रफूचक्कर हो जाते थे। शुक्रवार को एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा अचानक ताजपुर गांव पहुंच गए और देखा जी अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज कर दिया।