फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM removed 20 years old encroachment

एसडीएम ने हटवाया 20 साल पुराना अतिक्रमण

Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM removed 20 years old encroachment
एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में नवीन परती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारी ने खेल मैदान के लिए आरक्षित कर दिया है। मुजफ्फरपुर गांव में आराजी नंबर 353 नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज है। 0.092 हेक्टेयर के भूमि पर दो दशकों से गांव के ही लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को जबसे चकिया तहसील का प्रभार मिला है। उन्होंने अब तक दर्जनों अतिक्रमण युक्त सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चकिया क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में 20 वर्षों से अतिक्रमण कर कब्जा किए हुए सरकारी भूमि को मुक्त करा कर खेल के मैदान में तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई बच्चें हैं जो कबड्डी में नेशनल लेबल पर कराटे, बॉलीबॉल जैसे खेलों में कई स्तरों पर खेल चुके हैं। यही नहीं खेल का मैदान बन जाने से क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभाएं निकल कर बाहर आएंगे।एसडीएम ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से इस खेल के मैदान पर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने भूमि खाली नहीं की जिसके कारण पुलिस बल की मदद से भूमि को खाली करा लिया गया है और उसे खेल मैदान में तब्दील कर दिया गया है। हमारा प्रयास है कि 15 से 20 दिनों के अंदर खेल के मैदान के निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। एक छोटा ट्रैक बन जाए। इसके साथ ही वॉलीबॉल, कबड्डी और कराते के मैदानों का भी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed