फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM raided the saw machine and illegal wood storage site

Chandauli News: एसडीएम ने आरा मशीन व अवैध लकड़ी भंडारण स्थल पर की छापेमारी

Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
SDM raided the saw machine and illegal wood storage site
एसडीएम दिव्या ओझा ने तिलौरी स्थित आरा मशीन व अवैध लकड़ी भंडारण स्थल पर शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमिता मिलने पर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व विभागीय कार्रवाई किए जाने का निर्देश वन विभाग को दिया।
विज्ञापन

तिलौरी स्थित आरा मशीन पर प्रतिबंधित लड़कियों के चिरान सहित एक व्यक्ति की ओर से समीप लकड़ी भंडार अवैध तरीके से किए जाने की सूचना पर एसडीएम ने वन विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को छापेमारी की। आरा मशीन पर छापेमारी के दौरान बताया गया कि राम अवतार के नाम मशीन पंजीकृत है। लेकिन लीज पर सुमित सिंह संचालन करते हैं। जांच में स्टॉक रजिस्टर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने के साथ ही मानक से अधिक लकड़ी पाया गया। वही लकड़ी का बड़े पैमाने पर भंडार में लकडी रखने वाले स्थल पर छापेमारी के दौरान बताया गया कि दिनेश मौर्य ने लकड़ी का भंडारण किया है। संचालक मौके पर नही मिले। वही फर्नीचर की दुकान पर लकड़ी के अवैध कारोबार में सम्मिलित सहित संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम ने दिया। चकिया रेंजर अश्वनी चौबे ने बताया कि अवैध आरा मशीन सहित अवैध लकड़ी भंडार स्थल व फर्नीचर की दुकान सभी राजपथ रेंज अंतर्गत आते हैं। एसडीएम ने एफआईआर दर्ज करने के साथ ही करवाई करने का निर्देश वन क्षेत्राधिकारी को दिया है। इस अवसर पर उप डिप्टी रेंजर आनंद दुबे के साथ अन्य वनकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed