फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM gave tips to children to become IS

एसडीएम ने बच्चों को दिए आईएस बनने के टिप्स

Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
SDM gave tips to children to become IS
पीडीडीयू नगर। स्वयंसेवी संस्था निर्माण फाउंडेशन की ओर से रविवार को नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व चकिया एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने संस्था से जुड़े गरीब बच्चों से संवाद किया। उन्हें आइएएस बनने के टिप्स दिए। बोले, सकारात्मक सोच के साथ सतत प्रयास से कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्हें अपने बीच पाकर बच्चे गदगद दिखे। छोटे-छोटे बच्चों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पढ़ाई के बारे में कई सवाल दागे। पूछा कि आइएएस बनने का मूल मंत्र क्या है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए प्रयास करना होगा। इससे एक न एक दिन सफलता जरूरी मिलेगी। असफलताओं व बाधाओं से हार नहीं मानना चाहिए। कक्षा आठ के बच्चे ने अपने ड्रोन कैमरा बनाने के प्रोजेक्ट के बारे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से चर्चा की। उन्होंने पहल की काफी सराहना की। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा, जीवन में हमेशा कुछ नया और अलग करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed