फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM gave instructions regarding Pulse Polio campaign

पल्स पोलियो अभियान को लेकर एसडीएम ने दिया निर्देश

Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions regarding Pulse Polio campaign
सकलडीहा। देश को पोलियो मुक्त करने के लिए आगामी 31 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर एसडीएम प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को गति देने के लिये शासन स्तर पर तैयारी शुरू की गई है। 31 जनवरी को विकासखंड के 120 बूथों पर नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद एक से पांच फरवरी तक डोर टू डोर अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की 79 टीम बनाई गई है। इसकी निगरानी चार सेक्टर के एमओ और 24 सुपरवाईजर को सौंपी गई है। वहीं आशा, एनएम, आंगनबाड़ी व एनजीओ को अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। अंत में एसडीएम ने सीएचसी का मुआयना कर कोरोना के टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी को साफ व वार्ड को बेहतर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास, डा. कुमार विमल, डा. बीके प्रसाद, डा. पूजा सिंह, संतोष सिंह, उपेंद्र कुमार, शाहिद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed