फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM and CO inspected the fair area

चंदौली: एसडीएम और सीओ ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO inspected the fair area
सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन लगने वाले मेले में भारी भीड़ आने को लेकर की र्गईं तैयारियों का जायजा लेने बृहस्पतिवार को एसडीएम मनोज पाठक व सीओ राजेश कुमार राय पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। साथ ही कस्बे के मिष्ठान विक्रेताओं सहित अन्य दुकानदारों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कालेश्वर महादेव मंदिर के पौराणिक महत्व के कारण महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की भारी भीड़ जुटती है। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर तक आने वाले सभी मार्गों पर सौ मीटर की दूरी पर ही चार पहिया वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहीं मंदिर के समीप बने पुलिस कैंप में चिकित्सीय टीम व एंबुलेंस की भी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अपार महिमा है बाबा कालेश्वरनाथ धाम की
सकलडीहा। बरठी स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से संबद्ध शिवालयों में एक है। इसकी महत्ता इसलिए भी है कि यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि सकलडीहा कोट के राजा बख्त सिंह की रियासत दूर तक फैली थी। जहां आज मंदिर है, वहां घनघोर जंगल हुआ करता था। स्वप्न में महादेव ने उन्हें दर्शन दिए और कहा कि मैं नीचे ही हूं, मेरा मंदिर बनवाओ। खोदाई के दौरान वहां एक शिवलिंग उत्पन्न हुआ। राजा ने वहीं मंदिर बनवाकर शिवलिंग की स्थापना कर दी। पुजारी राजेश पंडा ने बताया कि मंदिर से जुड़ी तमाम किवदंतियां प्रचलित हैं। बाबा बारिश का संकेत भी देते हैं। बारिश के पूर्व व दौरान शिवलिंग पर काई जम जाती है। श्रद्धालुओं द्वारा साफ करने के बाद भी दोबारा काई जम जाती है। वहीं सूखे के दौरान काई नहीं जमती। ऐसी स्थिति में अरघे के छेद को बंद कर उसमे गंगाजल भर देवाधिदेव का आह्वान किया जाता है। दिलचस्प यह की अरघा ऊंचा होने के बावजूद शिवलिंग कभी पूरी तरह नहीं डूब पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरहा मुकाबले के बाद निकलेगी शिव बरात
चहनिया। क्षेत्र के सेमई के पुरा गांव स्थित प्राचीन बाड़ेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजक प्रकाश यादव और अनिल यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह कांवरिए बाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव का शृंगार किया जाएगा। दोपहर में बिरहा का आयोजन किया गया है। बिरहा गायक बिहार के ओमप्रकाश यादव और सोनभद्र के देवनाथ यादव के बीच मुकाबला होगा। शाम को गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed