फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM and ACMO seize illegal clinics and pathology centers

एसडीएम और एसीएमओ ने अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर को किया सीज

Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
SDM and ACMO seize illegal clinics and pathology centers
चहनियां क्षेत्र में अवैध तरीके से चल क्लीनिक और पैथालॉजी सेंटरों के खिलाफ एसडीएम सकलडीहा अजय मिश्रा और एडिशनल सीएमओ व प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ने सोमवार को कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने चहनियां बाजार में अवैध चल रहे एक पैथालॉजी और एक क्लीनिक को सीज कर दिया। क्लीनिक संचालकों पर एफआईआर के लिए बलुआ थाने में तहरीर भी दी जा चुकी है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से अवैैध तरीके से क्लीनिक और जांच केंद्र चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एसडीएम सकलडीहा अजय मिश्रा और चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एडिशनल सीएमओ संदीप सिंह सोमवार को क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत हुए उपचार के मामले में जांच के लिए जा रहे थे। इस दौरान अधिकारियों की निगाह क्षेत्र के एक पैथालॉजी सेंटर पर पड़ी। जहां बोर्ड पर कुछ भी नहीं लिखा था। मामला संदिग्ध नजर आने पर दोनों अधिकारी सेंटर पर पहुंच गए और संचालक से लाइसेंस की प्रति मांगी। जिस पर पर वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देते हुए सेंटर को सीज कर दिया। इसी प्रकार चहनियां बाजार स्थित एक क्लीनिक को भी गैरकानूनी पाया गया। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे भी सीज कर दिया। सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ थाने में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed