फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scouts Guide were honored

स्काउट गाइड किए गए सम्मानित

Wed, 03 Feb 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Scouts Guide were honored
क्षेत्र के प्रगतिशील इंटर कालेज अमरा में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा
विज्ञापन
सम्मान समारोह में पिछले दिनों वाराणसी में आयोजित मंडलीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर आने पर कालेज के छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान कालेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरुस्कृत किया गया।
समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक नंद किशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर और संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबू रामनरेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण की।

 उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित मंडल स्तरीय स्काउट गाइट और साहित्य प्रतियेेगिता में कालेज के स्काउट गाइड छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

 इस प्रदर्शन से कालेज का नाम न सिर्फ क्षेत्र में बल्कि पूरे मंडल में रोशन हुआ है। ऐसे छात्र प्रशंसा के काबिल हैं। वहीं प्रधानाचार्य चंद्रदेव शर्मा ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद छात्रों ने जिस तरह की उर्जा और काबिलियत दिखाई है वह स्वागत योग्य है।

आशा है कि भविष्य में भी छात्र इसी तरह के प्रदर्शन करेंगे और इनकी देखा देखी अन्य छात्र भी अपने प्रदर्शन से कालेज, अपने गांव और अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।

इसके पूर्व प्रबंधक ने स्काउट गाइड श्वेता सिंह, जान्हवीं पांडेय, सुप्रिया पांडेय, पल्लवी द्विवेदी, सोनम पांडेय, अनुप्रिया पांडेय, सुमन, ज्योति, नीरज के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विश्वास प्रताप सिंह को गोल्ड व सिल्वर मेडल के साथ 501-501 रुपये का इनाम दिया। मौके पर दिगंबर उपाध्याय, मारकंडेय पांडेय, संजीव सिंह, रामवचन यादव, रामराज राय, इंदल सिंह, नीरज सिंह, प्रवन सिंह, अभय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed