{"_id":"50b85e8310bafe7e54513b5f97ad4daf","slug":"scorpio-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो नहर में पलटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो नहर में पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
बलुआ-चहनियां मार्ग पर बुधवार की रात सराय गांव के पास नहर पर बनी पुलिया से टकराकर असंतुलित स्कार्पिओ नहर में पलट गई।
यह संयोग ही था कि उसमें सवार और चालक बाल-बाल बच गए।
तेज आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुवार कोकाफी प्रयास के बाद स्कार्पियों को बाहर निकाला गया।
बाजार निवासी जयचंद सोनकर अपनी स्कार्पिओ लेकर वाराणसी किसी के शादी समारोह में गया था। देर रात वह वापस लौट रहा था। अंधेरा होने की वजह से रात में सराय गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया को नहीं देख सका और तेज रफ्तार स्कार्पियो असंतुलित होकर टकरा गई।
टक्कर के बाद स्कार्पियो लहराते हुए नहर में पलट गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन फानन में स्कार्पियो सवारों को बाहर निकाला।
यह संयोग ही था कि स्कार्पियो में सवार लोगों को अधिक चोटे नहीं आयी और वे सकुशल बच गए।