{"_id":"65c66a79bcbc9d72880b6196","slug":"scooty-riding-youth-dies-after-being-hit-by-private-ambulance-chandauli-news-c-189-1-svns1012-110169-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: निजी एंबुलेंस के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: निजी एंबुलेंस के धक्के से स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
बबुरी। पीडीडीयू नगर बबुरी मार्ग पर शिवनाथपुर (चोरमरवा) के समीप शुक्रवार की शाम तीन बजे एंबुलेंस के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पर सवार दो लोग जख्मी हाे गए।
युवक अपने दो चाचा के साथ दादी की मौत की सूचना पर एक ही स्कूटी पर सवार होकर मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना के पसई गांव जा रहा था। घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत पसई गांव निवासी ऋषि पांडेय (20) पुत्र अमरीश पांडेय वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की सुबह उसकी दादी की गांव में मौत हो गई।
इस सूचना पर वाराणसी में रहने वाले चाचा अतुल (42) और राज पांडेय (49) के साथ स्कूटी से पसई गाव के लिए चला था। ऋषि स्कूटी चला रहा था। तीनों अभी चोरमरवा शिवनाथपुर के समीप पहुंचते थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार एंबुलेंस से आमने सामने की टक्कर हो गई। तेज टक्कर में एंबुलेंस की चपेट में आने से ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अतुल और राज पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक और एंबुलेंस को कब्जे में लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताय कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।