Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scooter rams into the back of a stationary tractor; uncle and nephew returning from a wedding killed.

Chandauli News: खड़े ट्रैक्टर में पीछे से घुसी स्कूटी, शादी से लौट रहे मामा-भांजे की मौत

Sun, 08 Nov 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scooter rams into the back of a stationary tractor; uncle and nephew returning from a wedding killed.
जुबैद, फाइलफोटो - फोटो : udhampur news
पड़ाव। मुगलसराय थाना क्षेत्र के मड़िया गांव के पास सिक्स लेन पर शनिवार की भोर में खड़े ट्रैक्टर में पीछे से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों वाराणसी में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सतपोखरी निवासी इस्लाम का पुत्र उस्मान (32) अपने रायबरेली निवासी मामा जुबैद (40) के साथ शुक्रवार की रात वाराणसी में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। शनिवार की भोर में दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे पड़ाव चौराहे से मुगलसराय की ओर बढ़ते समय मड़िया गांव के समीप सिक्सलेन पर किनारे खड़े ट्रैक्टर में उनकी स्कूटी पीछे से जा घुसी। टक्कर से स्कूटी का अगला हिस्सा ट्रैक्टर में फंस गया और दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जलीलपुर पुलिस ने दोनों घायलों को पड़ाव स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
---------
सात महीने पहले हुई थी उस्मान की शादी
उस्मान की शादी सात महीने पहले नरगिस बेगम से हुई थी। परिवार ने नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पति की मौत की खबर सुनकर नवविवाहिता नरगिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उस्मान के माता-पिता और भाई-बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मामा-भांजे की मौत से दोनों परिवारों में शोक छाया है।


कोट-
----
सिक्सलेन पर खड़ा ट्रैक्टर वहां के एक दुकानदार का है, जो देर रात में सामान उतार रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी पीछे से ट्रैक्टर से टकरा गई। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। हालांकि, ट्रैक्टर की जांच की जा रही है। - अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर, मुगलसराय

जुबैद, फाइलफोटो

जुबैद, फाइलफोटो- फोटो : udhampur news

जुबैद, फाइलफोटो

जुबैद, फाइलफोटो- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed