फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Schools from class VI to VIII opened in the district, the campus was buzzing

जिले में खुले छठवीं से आठवीं तक के स्कूल,परिसर हुए गुलजार

Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Schools from class VI to VIII opened in the district, the campus was buzzing
चंदौली। कोरोना संक्रमण की कमी के बाद शासन के निर्देश पर पांच महीने बाद जिले के छठवीं से आठवीं तक के परिषदीय निजी स्कूल मंगलवार को खुल गए। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही । वहीं विद्यालयों में कोरोना गाइड लाइन के तहत कक्षाएं शुरू हुईं। वहीं बच्चों के सैनिटाइजर की व्यवस्था गेट पर ही की गई थी। बच्चों को कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए दूरी बनाकर बिठाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है जिसमें 10 प्रतिशत उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप काम होने के बाद शासन के आदेश पर जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई मंगलवार से शुरू हो गई। वहीं विद्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड गाइड लाइन पालन कराया गया और कक्षाएं शुरू की गई। जहां कई महीनों बाद विद्यालय खुलने पर बच्चे खुश नजर आए। वही विद्यालय परिसर में भी चहल पहल देखने मिली बच्चों से विद्यालय परिसर गुलजार दिखा। वही टीचरों ने भी मार्क्स पहन रखा था। हालांकि विद्यालयों में अभी भी एक दिन में 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, लेकिन बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में कम रही। वहीं कई सरकारी विद्यालय बच्चों को शिक्षक उनके घर से बुलाकर लाए । मुख्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल में बच्चों की स्थिति काफी कम थी। उन्हें पठन-पाठन के साथ पुस्तक का वितरण भी अध्यापकों की ओर से किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। लेकिन जल्द ही बढ़ जाएगी और शासन की गाइडलाइन के अनुसार पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed