{"_id":"68cf006a8944afba4c03c74a","slug":"school-van-found-plying-despite-failing-fitness-test-seized-chandauli-news-c-258-1-svns1002-137834-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फिटनेस फेल होने के बाद भी चलती मिली स्कूली वैन, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फिटनेस फेल होने के बाद भी चलती मिली स्कूली वैन, सीज
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में परिवहन विभाग की सख्ती के बाद निजी विद्यालय के प्रबंधक बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बने हुए है। शनिवार को भंवरनाथ चौराहा के पास एक निजी स्कूली वैन बिना फिटनेस के संचालित होते मिला। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने स्कूली वैन को सीज कर दिया। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उक्त स्कूली वैन के फिटनेस प्रमाणपत्र की मियाद समाप्त है। जिले में करीब 1076 निजी स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें से करीब 250 ऐसे वाहन हैं जिनके फिटनेस फेल हो चुके है। जिन्हें नोटिस जारी की गई है।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय से फिटनेस नहीं कराया तो बसों को रोड पर चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों काे सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत भंवरनाथ चौराहा पर एक बिना फिटनेस के स्कूली वैन संचालित होती मिली। वाहन चालक से गाड़ी के अभिलेख लेकर चेक किया गया तो सभी अभिलेख फेल मिले। इसे लेकर वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।