{"_id":"8f40f67505e0fcbbb76c4695e87f5b56","slug":"school-manager-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मैनेजर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मैनेजर की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनियां चांदनी चौक स्थित मुंडेश्वरी गेट के
विज्ञापन
समीप मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने एक
निजी स्कूल मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिससे नाराज लोगों ने मोहनियां बाजार में जमकर वबाल काटा। पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी व दमकल को क्षतिग्रस्त कर दिया मैनेजर के शव को हाईवे पर रखकर लोगों ने जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित रहा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस ने मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मोहनियां क्षेत्र के अमियौरा गांव निवासी पचास वर्षीय आरपी यादव मोहनियां में एक निजी स्कूल के मैनेजर थे और वहीं एक व्यक्ति के मकान में किराए पर सपरिवार रहते थे। कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर जनार्दन नामक दूसरे किराएदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
मंगलवार को स्कूल मैनेजर अपनी बिटिया को परीक्षा दिलाने के लिए गया था। जब वह लौट रहा था तो जैसे ही वे चांदनी चौक स्थित मुडेश्वरी गेट के समीप पहुंचा कि जनार्दन से विवाद हो गया जिसमें आरपी यादव के समर्थकों ने जनार्दन को पीट दिया तो उसने अपने पास पड़ोस के लोगों को बुला लिया और उन लोगो ने आरपी यादव की जमकर पिटाई कर दी। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने थाने की दो व बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगा दी व पत्थरबाजी कर थाना भवन में लगी खिड़कियाें के कांच को भी तोड़ दिया।
थाने में जलती हुई गाड़ियों को बुझाने के लिए जा रहे दमकल को भी लोगों ने पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शव को कब्जे में लेकर हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम हटवाया।