{"_id":"5d2638828ebc3e6d0630213d","slug":"school-inspection-chandauli-news-vns4720388160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने एक प्रधानाचार्य सहित तीन कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने एक प्रधानाचार्य सहित तीन कर्मियों का रोका वेतन
Thu, 11 Jul 2019 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय ने बुधवार को क्षेत्र स्थित तीन इंटर कालेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सहित दूसरे कालेज में अनुपस्थित पाए गए तीन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। वहीं एक अन्य इंटर कालेज में छात्रों की उपस्थिति पर संतोष जाहिर किया। डीआईओएस के निरीक्षण की सूचना पर क्षेत्र के अन्य इंटर कालेजों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
डीआईओएस सबसे पहले रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कालेज पहुंचे। यहां निरीक्षण में उन्होंने सभी शिक्षकों को पठन-पाठन में लिप्त देख संतुष्टि जाहिर की। साथ ही स्कूल में साफ़-सफाई व छात्रों की उपस्थिति पर प्रधानाचार्य की सराहना की। इसके बाद टांडा स्थित सरस्वती इंटर कालेज पहुंचे डीआइओएस ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बेचनराम, अवनीश व बृजेश प्रसाद को अनुपस्थित पाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूछे जाने पर वे अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए।
इसपर भड़के डीआईओएस ने स्कूल से गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी। अंत में डीआईओएस बलुआ स्थित वाल्मिकी इंटर कालेज पहुंचे। यहां निरीक्षण में प्रधानाचार्य मांगे जाने पर डीआईओएस को छात्र उपस्थित पंजिका व निरीक्षण पंजिका नहीं दिखा पाए। साथ ही स्कूल की मिड डे मील पंजिका में जुलाई माह में कोई भी अंकन नहीं पाए जाने पर कठोर चेतावनी देते हुए लेखाधिकारी को प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।