फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sawan 2025 first Monday Baba Jageshwarnath specially decorated with 251 kg of laddus in chandauli

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर 251 किलो लड्डू से बाबा जागेश्वरनाथ का विशेष श्रृंगार, गूंजा हर- हर महादेव

Mon, 14 Jul 2025 01:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 01:53 PM IST
सार

Chandauli News: सावन के पहले सोमवार को आस्था का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। बाबा जागेश्वरनाथ का लड्डू से सजावट किया गया। 

विज्ञापन
Sawan 2025 first Monday Baba Jageshwarnath specially decorated with 251 kg of laddus in chandauli
बाबा जागेश्वरनाथ को अर्पित किया 251 किलो लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास की भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब शिवभक्त संजीव पाठक ने बाबा जागेश्वरनाथ का श्रृंगार दो क्विंटल 51 किलो लड्डू से कराया। 

विज्ञापन


चकिया के हेमितपुर स्थित यह प्राचीन शिवालय हर सावन में भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठता है। संजीव पाठक द्वारा किए गए इस विशेष श्रृंगार ने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन


स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूर-दराज से आए लोगों ने भी बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन के इस पावन अवसर पर मंदिर में शिवपुराण पाठ, रुद्राभिषेक और भजन संध्या जैसे आयोजन भी चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन मास के पहले सोमवार को चकिया के हेमितपुर गांव स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए दूर-दराज से गंगाजल लाकर बाबा को अर्पित कर रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। चकिया थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति स्वयं मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन कराने में सहयोग कर रहे थे।श्रद्धालुओं ने बाबा से अपने जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग- सभी ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर इस मंदिर में दर्शन मात्र से बाबा सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed