फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Save the lives of others with yourself in an emergency

आपातकालीन स्थिति में खुद के साथ बचाएं दूसरों की जान

Fri, 26 Mar 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Save the lives of others with yourself in an emergency
पीडीडीयू नगर। आग लगने, विस्फोट होने, भूकंप जैसी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य से काम लें, साहस और सूझबूझ से खुद के साथ दूसरों की जान बचा सकते हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षकों ने कहीं। इस दौरान बहुमंजिली इमारत में आग लगने, भूकंप सहित अन्य आपदा की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित तरीके से बचाव का सजीव प्रदर्शन किया गया। रेल कर्मियों को घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने, खुले मैदान में आग लगने पर आग बुझाने, बचाव कार्य का प्रदर्शन व आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रौशन ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार यादव, आयुक्त आशीष मिश्रा, इकबाल अहमद, सुनील कुमार, पीके श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed