फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satyagraha against cancellation of membership of Rahul Gandhi

Chandauli News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में सत्याग्रह

Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha against cancellation of membership of Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेेस नेताओं ने बुधवार को पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में सत्याग्रह किया। नेताओं ने सरकार कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि अडानी की कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। सत्याग्रह के दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि जनता की आवाज उठाने वालों का अंग्रेज भी उत्पीड़न करते थे और आज सरकार भी वैसा ही कर रही है।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को सजा दी जा रही है। राहुल गांधी ने किसानों, आदिवासियों की जमीन, जंगल और पानी का मुद्दा उठाया, उसकी उन्हें सजा मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि सरकार की गलत जीएसटी ने लाखों दुकानदारों का, करोड़ों छोटे छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। आटा, नमक, दूध, तेल से लेकर रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल तक महंगा हो गया है। डॉ. राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी की संसद से सदस्य समाप्त करने में जितनी तत्परता दिखाई, उनकी तत्परता भ्रष्टाचार की जांच में दिखानी चाहिए थे। इस दौरान रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, मधु राय, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, तरुण पांडेय, गंगा प्रसाद, रामानंद यादव, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा, सिराजुद्दीन भुट्टो, विनोद सिंह, शिव प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed