फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satya Prakash Yadav Chairman

सत्यप्रकाश यादव अध्यक्ष

Thu, 24 Nov 2016 01:10 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 24 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Satya Prakash Yadav Chairman
शपथ दिलाते प्राचार्य।
सकलडीहा पीजी कालेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त व छात्रों के गहमा गहमी के बीच हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में सत्यप्रकाश यादव अध्यक्ष, प्रेमचंद उपाध्यक्ष, करन महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए । निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र    दिया। उसके बाद विजयी प्रत्याशियों को पुलिस ने उनके घर तक     पहुंचा दिया।
विज्ञापन

पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ हुई जो दोपहर दो बजे तक चली। इस दौरान 1229 मतदाताओं में से 909 ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान 263 मत अवैध घोषित किए गए। मतदान के बाद हुए मतगणना में 337 मत पाकर सत्यप्रकाश यादव ने आरएन यादव को 180 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। प्रेमचंद यादव ने 417 मत पाकर विवेक कुमार को 277 मतों से पराजित करते हुए उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। महामंत्री पद पर करन और अवनीश पांडेय के बीच कांटे की टक्कर रही। करन ने 341 मत पाकर अवनीश पांडेय को 30 मतों से पराजित किया। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर सौरभ कुमार ने 379 मत पाकर नीरज को 79 मत से हराया।
विज्ञापन

कलासंकाय पद पर रोहित राय ने राहुल राय को 12 मतों के मामूली अंतर से हराकर पद पर कब्जा किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य ने पद की शपथ दिलाई और उनसे छात्रहित में कार्य करने की अपील की। चुनाव के दौरान एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा, सीओ चिरंजीवी मुखर्जी, कोतवाल विनय कुमार, बलुआ थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed