फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satsang gives right direction to human

मानव को सही दिशा देता है सत्संग

Fri, 24 Dec 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Satsang gives right direction to human
पीडीडीयू नगर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस सत्संग मंदिर की ओर से शुक्रवार को पराहूपुर, प्रिया नगर कॉलोनी में आयोजित सत्संग में संतों ने कहा कि सत्संग मानव को सही दिशा देती है। इसके पूर्व भक्तों ने गुरु महाराज की आरती उतारी और भंडारे में प्रसाद चखा। विधायक साधना सिंह ने भी गुरु महाराज की आरती उतारी। सत्संग में मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल जी महाराज के आत्म अनुभवी शिष्या साध्वी सौम्या बाई ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग है। सत्संग का सबसे बड़ा लाभ है कि सत्संग में जाने से सच्चे गुरु मिलते हैं और आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। गुरु दर्शन से व्यक्ति धन्य हो उठता है। सत्संग ही भक्त की परीक्षा है। साध्वी प्रेम सुधा बाई ने कहा कि आज की स्थिति यह है कि हमारे हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ने स्थान बना लिया है। तत्वदर्शी संतों ने संसार के हित के लिए आत्म ज्ञान का प्रचार किया है। महात्मा शरणानंद ने कहा कि आज व्यक्ति भौतिक चकाचौंध में खो गया है। आत्म कल्याण के बारे में सोचने के लिए उसके पास समय नहीं है। साध्वी ज्ञानवती बाई और साध्वी गंगा बाई ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, बीपी पाठक, एसपी यादव, रमेश, उपेंद्रनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन दत्त, सुभम, मंजू देवी, गुड़िया जायसवाल, चंदन देवी, छोटेलाल यादव, रामनरेश जायसवाल, अमर चंद्र साहू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed