{"_id":"75f488298147e1391acb2049633598f8","slug":"saraswati-idols-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती प्रतिमाएं विसर्जित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती प्रतिमाएं विसर्जित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों तक ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना के बाद सोमवार को नाचते गाते भक्तों ने भावुक पलों में मां को विदा किया।
पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा का विसर्जन धूम धाम से विभिन्न तालाबों, पोखरों, नहरों में हुआ। इसके पूर्व पंडालों में विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। यहां होली के गीतों से पूरा इलाका गूंजता रहा। इसके बाद विभिन्न वाहनों पर मां हंसवाहिनी की प्रतिमा रख कर झांकी निकाली गई।
कई स्थानों पर शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, जबकि अधिकांश स्थानों पर शनिवार को पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
रविवार को प्रतिमा का विसर्जन न होने की वजह से दूसरे दिन भी पंडालों में मां की पूजा अर्चना की गई और आरती उतारी गई। सोमवार को पंडालों से मां की प्रतिमा की विदाई दी गई।
कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी बांटी गई। नगर के कूढ़े खुर्द, प्लांट डिपो, यूरोपियन कालोनी, रोजा कालोनी, सिकटिया, परशुरामपुर, तारनपुर, लोको कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी पूजा के प्रसाद वितरित हुआ