फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sant Gadge was a worshiper of humanity

बाबा संत गाडगे के पद चिन्हों पर चलना हम सभी का दायित्व

Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sant Gadge was a worshiper of humanity
चंदौली। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति जिला इकाई की ओर से बुधवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर बाबा संत गाडगे महाराज की 146 में जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बाबा संत गाडगे को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बाबा संत गाडगे मानवता के सच्चे पुजारी थे। उनका मानना था कि मानव की सेवा भगवान की सच्ची भक्ति है। यूनियन बैंक के पूर्व मैनेजर नंदकिशोर ने कहा कि बाबा संत गाडगे मानव कल्याण हेतु महाराष्ट्र के अंदर हजारों की संख्या में शिक्षण संस्थाएं अस्पताल गौशाला और मानव सेवा के लिए कार्य किया उनके विश्व योग दान को हम भुला नहीं सकते हैं। मानव समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। बाबा संत गाडगे हमेशा दीन दुखियों गरीबों की सेवा के लिए ही कार्य किया आज उनके जन्मदिन पर समाज के लोगों को उनके बताए हुए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान निरंजन कनौजिया, सुजीत कनौजिया, जमुना मास्टर लालता कनौजिया अर्जुन आर्य मुखराम प्रधान गंगाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed