फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sankalp Morcha will contest elections on all seats

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा संकल्प मोर्चा

Thu, 04 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sankalp Morcha will contest elections on all seats
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देेेेनजर आरक्षण सूची जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को जन अधिकार पार्टी कार्यालय पर भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक हुई। इसमें भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल के सभी जिलाध्यक्षों ने मिलकर जिला पंचायत की सभी सीटों पर मजबूती से आपसी सामंजस्य बैठाकर जिला पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्या ने कहा कि मोर्चा समाज व जनविरोधी ताकतों के खिलाफ पूरी मजबूती व जनता के सहयोग से चुनाव लड़ेगा और अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर जनता की आवाज उठाने का काम करेगा। चुनाव के जरिए भागीदारी संकल्प मोर्चा सत्ता में लौटने जा रही है, ताकि गरीबों, असहायों व लोकतंत्र में आस्था रखने वालों की आवाज को पुरजोर ढंग से उठाया जाए। कहा कि जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के सभी घटक एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी से जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, लाल मौर्य, भोलानाथ विश्वकर्मा, बबलू राजभर और वकील राजभर एवं जगरोपन राजभर, अपना दल से गुरुपूरन पटेल, एआईएमआईएम से जिलाध्यक्ष हाजी शेख इलियास उपस्थित रहे। अध्यक्षता एडवोकेट नंद लाल प्रजापति एवं संचालन जन अधिकार पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष भंते कल्याण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed