फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanjay Yadav to be honored with Eduleaders UP Award

संजय यादव होंगे एडुलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित

Sun, 28 Aug 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Yadav to be honored with Eduleaders UP Award
नियामताबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी के प्रधानाध्यापक संजय यादव को निपुण भारत मिशन के तहत एडुलिडर्स यूपी अवार्ड दिया जाएगा। इनके अलावा जिले के दो अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। दो सितंबर को तीनों शिक्षकों को लखनऊ में आयोजित सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों के स्वप्रेरित ऊर्जावान, टेक्नोसेवी, स्वत:स्फूर्त समूह एडुलिडर्स यूपी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आगामी दो सितंबर को लखनऊ के पायनियर मांटेसरी इंटर कालेज के आडिटोरियम में प्रदेश के सभी जिलों से डेढ़ सौ शिक्षकों को एडुलिडर्स यूपी अवार्ड दिया जाना है। समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन को महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने 23 अगस्त को अनुमति देते हुए बीएसए को निर्देश जारी किया। इसके अनुपालन में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले के तीन शिक्षकों को इसके लिए अनुमोदित किया। इसमें विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी के प्रधानाध्यापक संजय यादव, चहनियां विकासखंड के डेरवा कला की पूजा यादव और कंपोजिट विद्यालय नादी के सचिन कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed