{"_id":"6a0843022c54e0f64f068da6","slug":"sand-laden-trailer-collides-violently-with-tractor-two-youths-seriously-injured-in-chandauli-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; पहुंची पुलिस
Sat, 16 May 2026 03:42 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 16 May 2026 03:42 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में लकड़ी लेकर घर लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव के सामने शनिवार को एक बालू लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
डिग्घी गांव निवासी 25 वर्षीय दिलीप अग्रहरि ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके साथ हरिवंश प्रजापति भी बैठे थे। दोनों खेत से लकड़ी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने डिग्घी गांव के सामने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दिलीप अग्रहरि तथा हरिवंश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को कमालपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भाह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन