फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sand-laden tractor stuck in pit, Saidpur road jammed for six hours

गड्ढे में फंसा बालू लदा ट्रैक्टर, छह घंटे जाम रहा सैदपुर मार्ग

Thu, 25 Feb 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sand-laden tractor stuck in pit, Saidpur road jammed for six hours
चहनिया। सैदपुर मार्ग पर मारुफपुर चौराहे के पास बुधवार को बालू लदा ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गया। इसके चलते चहनिया-सैदपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 10 जाम लगना शुरू हुआ तो शाम चार बजे किसी तरह जाम खत्म हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरलोड वाहनों के चलते सैदपुर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां बिखर गई है। इसी में बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैँ। बुधवार की सुबह करीब दस बजे बालू लदा एक ट्रैक्टर सैदपुर की ओर जा रहा था। तभी अचानक वह एक बड़े गड्ढे में फंस गया। चालक के काफी प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकल सका। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी में स्कूली बसें और एंबुलेंस भी फंसे रहे। जाम के चलते स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब चार बजे किसी तरह ट्रैक्टर को जब गड्ढे से बाहर निकाला गया तब जाकर जाम छूटना शुरू हुआ। इस दौरान दिनभन लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

चहनिया। सोनहुला गांव के निकट बंजरिया बीर बाबा के पास एक व्यक्ति को बेटा पैदा होने की सूचना पर बुधवार को उनके घर किन्नर पहुंच गए। नेग में पांच हजार नकदी व कान, गले की आभूषण मांगने लगे। उन्होंने कुछ नकदी तो दे दी लेकिन आभूषण देने में असमर्थता जाहिर की। इससे नाराज किन्नर सड़क पर पहुंचे और लकड़ी व ईंट के पत्थर रख अर्धनग्न होकर हंगामा करने लगे। किन्नरों ने वहां एक घर के सामने रखी चारपाई को फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किन्नरों को शांत कराया तब जाकर वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed