{"_id":"666803bc663153de49044809","slug":"sand-carried-on-patients-stretchers-in-chandauli-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंदौली में मरीजों के स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा बालू, वायरल हुआ वीडियो; अस्पताल प्रशासन में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंदौली में मरीजों के स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा बालू, वायरल हुआ वीडियो; अस्पताल प्रशासन में मची खलबली
Tue, 11 Jun 2024 01:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से यहां मरीजों को ढोने के बजाय स्ट्रेचर से बालू ढोया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मरीजों के स्ट्रेचर से ढोया जा रहा बालू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
चंदौली जिले के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्ट्रेचर का इस्तेमाल बालू ढोने के लिए किया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। प्रभारी सीएमएस ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
यह है मामला
चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण में लगे मजदूर स्ट्रेचर से बालू समेत अन्य सामग्री ढोने का काम कर रहे हैं। मजदूरों की हरकत के बाद अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। लोगों का कहना है कि स्ट्रेचर का इस्तेमाल अस्पतालों में मरीजों को सुगमता से इधर-उधर ले जाने के लिए किया जाना चाहिए। यहां इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। मजदूर बालू समेत अन्य सामग्री स्ट्रेचर से ढोने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस पर अस्पताल के चिकित्सकों व अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही, बल्कि वे सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस आनंद ने बताया कि अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के स्ट्रेचर से बालू ढोने का मामला संज्ञान में आया है। यह पूरी तरह नियम के विपरीत है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन