{"_id":"637d228a82c20f660c4c5f88","slug":"samitiyon-par-jutee-kisaanon-kee-bheed-saikadon-logon-ko-nahin-milee-khaad-chandauli-news-vns685004582","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: समितियों पर जुटी किसानों की भीड़, सैकड़ों लोगों को नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: समितियों पर जुटी किसानों की भीड़, सैकड़ों लोगों को नहीं मिली खाद
विज्ञापन
इलिया के खरौझा सहकारी समिति खाद लेने के लिए उमड़े किसान। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
इलिया/धानापुर। क्षेत्र में मंगलवार को पहुंची खाद किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान साबित हुई। धानापुर के सहकारी समिति पर मात्र 250 बोरी और इलिया के खरौझा समिति पर छह सौ बोरी डीएपी खाद पहुंची। खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी थी। किसी को एक बोरा मिला तो कई बिना खाद के ही वापस लौटे।
इलिया क्षेत्र के सहकारी समिति खरौझा पर डीएपी खाद आने की सूचना मिलते ही कार्यालय खुलने से पहले सुबह से कार्यालय पर लोगों की भीड़ जुटी रही। महिला-पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई। पहली खेप में समिति पर मात्र 600 बोरी खाद उपलब्ध हो पाई। किसानों की भारी संख्या को देखते हुए मात्र एक-एक बोरी खाद वितरण किया गया। एपी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि किसानों की मांग के अनुरूप खाद अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है। एक सप्ताह के अंदर पुन: और भी खाद भेजी जाएगी। वहीं धानापुर क्षेत्र में साधन सहकारी समिति विश्वकर्मा मंदिर परिसर में 250 बोरी डीएपी पहुंची। इसे समिति का भवन जर्जर होने के कारण विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण से खाद का वितरण शुरू किया गया। इसकी सूचना होते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ समय के लिए भगदड़ का माहौल हो गया। किसी तरह डीएपी का वितरण किया गया।
इसमें सैकड़ों किसानों को बगैर खाद के वापस जाना पड़ा। क्षेत्र में धानापुर सबसे बड़ी न्यायपंचायत धानापुर है जिसमें नगवा, मेढवा, कोहड़ा, अमदपुर, बड़ौरा, पगही, रसूलपुर सरयां, पुरचेता दुबे आदि गांव शामिल हैं। यहां के किसानों के लिए बहुत कम मात्रा में खाद उपलब्ध हो पाता है। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि न्याय पंचायत के किसानों के लिए काम से कम तीन हजार बोरी खाद की आवश्यकता है लेकिन विभाग की ओर से खाद उपलब्ध नही हो पाता है। सचिव नवीन सिंह ने बताया कि 250 बोरी खाद आया है। जल्द ही और खाद आएगी।