{"_id":"61c364fb58295f5d422bec60","slug":"samajwadi-party-mla-accuses-co-of-breach-of-privilege-joint-secretary-of-assembly-seeks-clarification-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में धक्का-मुक्की का मामला: सपा विधायक ने सीओ पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, विधानसभा के संयुक्त सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में धक्का-मुक्की का मामला: सपा विधायक ने सीओ पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, विधानसभा के संयुक्त सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 22 Dec 2021 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक और सीओ के बीच जमकर हुई थी बहसबाजी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के रामगढ़ में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पूर्व समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव और सीओ अनिरुद्ध सिंह के बीच में हुई धक्का-मुक्की को लेकर विधायक प्रभु नारायण ने विधानसभा सचिवालय में विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। जिसके बाद विधान सभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अरविंद पाठक ने प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री के माध्यम से अनिरुद्ध सिंह का इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। संयुक्त सचिव ने सीओ अनिरुद्ध सिंह से स्पष्टीकरण लेकर संसदीय कार्य मंत्री से एक सप्ताह के अंदर इसे पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सकलडीहा से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के द्वारा सीओ का सिर पकड़ कर अपने सिर से लड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने विधायक समेत 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
इसमें 3 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है। लेकिन विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की जमानत याचिका एमपी एमएलए कोर्ट और जिला न्यायालय दोनों ने खारिज कर दिया। जिसके बाद विधायक ने विधान सभा सचिवालय में विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन