फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salute to spirits Mother fight with child thieves in Chandauli scuffle for several minutes.

हौसले को सलाम: चंदौली में बच्चा चोरों से भिड़ गई मां, कई मिनट तक हाथापाई...मासूम को बचाया

Fri, 09 Sep 2022 11:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

बच्चा चोरों के मंसूबों को महिला ने हिम्मत और बहादुरी से नाकाम कर दिया। कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए जान की परवाह न करते हुए महिला बदमाशों से भिड़ गई। 

विज्ञापन
Salute to spirits Mother fight with child thieves in Chandauli scuffle for several minutes.
मां प्रिया की गोद में बच्चा शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां को ममता का सागर कहा जाता है। जब परिवार और बच्चों पर संकट आता है तो यही मां दुर्गा का रूप भी धारण कर लेती है। अपने बच्चे के लिए मां अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। ऐसा ही कुछ चंदौली के जेवरियाबाद गांव में देखने को मिला।  एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए चोरों से भिड़ गई। इस दौरान चोरों से कई मिनट तक हाथापाई हुई लेकिन मां के हौसले और बहादुरी के आगे चोर बच्चे को छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


जेवरियाबाद गांव निवासी अमित सिंह के दो पुत्री व एक पुत्र शिवम है। अमित ने बताया कि शिवम (3 वर्ष) अपनी बड़ी बहन रिया (6 वर्ष) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खेल रहा था। इसी दौरान काला कपड़ा पहने साधु वेष में दो लोग रास्ते से गुजरे और शिवम को चॉकलेट देकर उसे साथ लेकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


बच्चा चोरों से झड़प में आईं चोटें
यह देख रिया भागी-भागी घर के अंदर गई और मां प्रिया (28) को इसकी जानकारी दी। अनहोनी की आशंका में बदहवास मां आवाज लगाते हुए उन लोगों के पीछे दौड़ पड़ी और दोनों से भिड़ भी गई। छीना झपटी में प्रिया को शरीर पर कई जगह खरोचें व चोटें भी आईं। अंतत: मां के हौसले के आगे बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों को शिवम को छोड़ कर भागना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी मौके पर जुट गए। साधु का वेष धारण बच्चा चोर गिरोह की खोज होने लगी लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। घटना से डरी प्रिया घर आने पर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि हमारे जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

बच्चा चोर समझ वृद्ध को बनाया बंधक

चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में बच्चा चोरी की आशंका से शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने एक वृद्ध को घेरकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने वृद्ध को सौंप दिया। थोड़ी देर में पकड़े गए व्यक्ति के परिजन कोतवाली पहुंच गए। बताया कि पकड़े गए 68 वर्षीय रामविलास तिवारी बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत दीवाने गांव के निवासी हैं। तिवारी अपने लड़कों के साथ हैदराबाद में थे।

चार दिन पूर्व अपने गांव पर आने के बाद बिना बताए घर से चल दिए । मगरौर गांव में बच्चों के साथ बोलते हुए देख कर उनकी वेशभूषा पर बच्चा चोर की चर्चा में पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए रामविलास तिवारी बच्चा चोर मामलों से कोसों दूर हैं। उन्हें उनके दामाद सरजू चौबे भाई अवनीश तिवारी को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed