फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salary of agricultural officer and deputy RMO stopped

कृषि अधिकारी और डिप्टी आरएमओ का वेतन रोका

Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Salary of agricultural officer and deputy RMO stopped
चंदौली। आनलाइन शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। जिसके चलते फरियादियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रही है। डीएम संजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक के दौरान ज्यादा मामले डिफाल्टर होने पर कृषि अधिकारी और डिप्टी आरएमओ का वेतन रोक दिया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से मामलों को हल करने और शिकायतकर्ताओं से फीड बैक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर समस्याओं को देखें और उनका समाधान करें। फर्जी रिपोर्टिंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने कहा कि आनलाइन शिकायतों के समाधान पर शासन की नजर है। ऐसे में जिम्मेदार अफसर लापरवाही किए तो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आईजीआरएस, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संदर्भ से जुड़ी शिकायतों का हर हाल में समाधान किया जाए। शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण किया जाए। मसलन शिकायतकर्ताओं से बात करने के बाद मौके पर जाएं। शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर 150 से अधिक शिकायतें आईं। इसमें अधिकांश शिकायतें धान खरीद और वरासत के मामलों से जुड़ी हुई हैं। वहीं कृषि विभाग से संबंधित भी हैं। अन्य विभागों ने तो समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी लेकिन दो विभागाध्यक्षों की शिकायतें डिफाल्टर रहीं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एडीएम न्यायिक अनिल कुमार त्रिपाठी, एसडीएम विजयनारायण सिंह, प्रदीप कुमार, अजय मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed