फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Salary of 24 Panchayat assistants deducted for not marking online attendance

Chandauli News: ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर 24 पंचायत सहायकों का वेतन काटा

Thu, 13 Jun 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Salary of 24 Panchayat assistants deducted for not marking online attendance
नौगढ। पंचायत सहायकों के ऑनलाइन हाजिरी न लगाने से पंचायत सचिवालय समय से नहीं खुल रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में रुकावट आ रही है। कुटुंब रजिस्टर, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की नकल पाने के लिए गांव के लोग परेशान हैं। ऑनलाइन हाजिरी न लगने पर बुधवार को 24 पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने अनुपस्थित पंचायत सहायकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। सरकार की मंशा है कि अधिकारी और कर्मचारी समय से ऑफिस पहुंचकर विकास कार्य की गति में तेजी लाएं। वेतन रोकने की कार्रवाई से पंचायत सहायकों में हड़कंप मच गया है। एडीओ पंचायत का कहना है कि एक दिन का वेतन रोका गया है और फिर भी हाजिरी नहीं लगाई गई तो नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विकास खंड के अमदहां चरनपुर की लक्ष्मी, अमृतपुर से यशवंत, बैरगाढ़ से फूलन यादव, बसौली के संदीप, भैसौड़ा की असीमा बानो, विशेषरपुर की मनीषा कुमारी, बोदलपुर की ममता, चिकनी से बबुंदर यादव, चुप्पेपुर की रंजना, देवदत्तपुर की सत्यभामा, देवरा के जयदीप, गंगापुर की प्रियंका, गोलाबाद की अर्चना, जनकपुर में शिवांगी राव, जरहर की अनीता, लौवारी कला में दीनदयाल, मझगाई के सत्येंद्र, मलेवर की पूजा मगरही की सुमन, परसिया की प्रियंका, पिपराही के विकास यादव, सेमर साधोपुर से अशोक, शमशेरपुर से संतोष, ठठवा के दीपक की ऑनलाइन उपस्थिति दर्द न कराए जाने पर एक दिन मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed