फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha tehsil tops in resolving complaints received on IGRS

Chandauli News: आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निपटारे में सकलडीहा तहसील अव्वल

Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sakaldiha tehsil tops in resolving complaints received on IGRS
सकलडीहा। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निपटारे में जिले में सकलडीहा तहसील ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले में 86.67 फीसदी शिकायतों का निपटारा कराने के साथ ही सकलडीहा जिले की सभी पांच तहसीलों में सबसे आगे है। इस उपलब्धि पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तहसील कर्मियों के काम की सराहना की है।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर जनवरी माह में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा में सकलडीहा तहसील को 86.67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं चकिया 80 प्रतिशत के साथ दूसरे और नौगढ़ तहसील 71.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है। चंदौली जिला 68.89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ चौथे व मुगलसराय 64.44 अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर है। एसडीएम ने बताया कि यह अच्छे टीम वर्क का परिणाम है। तहसील में आने वाली सभी शिकायतों का टीम गठित कर समयबद्ध निपटारा किया जाता है। हर शिकायत की मानिटरिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed