फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sakaldiha MLA raised the issue of instructors in the assembly

Chandauli News: सकलडीहा विधायक ने विधानसभा में उठाया अनुदेशकों का मुद्दा

Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sakaldiha MLA raised the issue of instructors in the assembly
-लखनऊ विधानसभा में बोलते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चहनिया। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अनुदेशकों के मुद्दों कोलेकर विधानसभा मे आवाज उठाई। इसे लेकर चंदौली के अनुदेशकों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मुद्दा उठाने के लिए विधायक को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा के वर्तमान सत्र में विधायकसकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव ने प्रदेश में उच्च प्राथमिकविद्यालय में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत अनुदेशकों के हित में मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश के अनुदेशक लगभग 10 वर्ष से उच्च प्राथमिक विद्यालयो मेंगांव के गरीब, शोषित,वंचित व पिछड़ों के बच्चे को शिक्षा दे रहे हैं। लगभग35 हजार अनुदेशकों को मानदेय के रूप में मात्र नौ हजार रुपये ही प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस महंगाई में उनके लिए परिवार का खर्च चला पाना संभव नहीं है। कहा कि अनुदेशकों की नियुक्तिआरटीई एक्ट वर्ष 2009 के मानक अनुसार की गई है।ऐसी स्थिति में अनुदेशक काफी दिनों से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। वहीं महिला अनुदेशकों को सीसीएल का लाभ भी नहीं मिल रहा है। विधायक ने इसके अलावा चंदौली वायासैदपुर मुख्य मार्ग के संपर्क मार्ग मारूफपुर, नैढ़ी व नादी होते हुए बाबाकीनाराम रामगढ़ मार्ग का भी मुद्दा उठाया। मुद्दा उठाने पर विधायक को धन्यवाद देने वालों में अभिनवसिंह, विकास यादव,पवन पांडेय, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed