फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Safai workers suspended for abusing officials

अफसरों को अपशब्द कहने का आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

Fri, 14 May 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Safai workers suspended for abusing officials
चंदौली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ संबद्ध किए जाने से नाराज सफाई कर्मी चंद्रलोक त्रिपाठी ने सदर एडीओ पंचायत बृजेश सिंह को फोन पर जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद तीन दिनों तक तैनाती वाले गांव पखनपुरा से गायब रहा। उक्त सफाई कर्मी व्यवहार से नाराज और कार्य में लापरवाही पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने एडीओ पंचायत की संस्तुति पर निलंबित कर दिया। साथ सफाई कर्मी को जांच प्रक्रिया चलने तक धानापुर एडीओ पंचायत कार्यालय से संबद्ध कर दिया। सदर ब्लाक के पखनपुरा गांव में स्वच्छता के लिए सफाई कर्मी चंद्रलोक त्रिपाठी को तैनात किया गया है। पिछले दिनों उक्त सफाई कर्मी को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ संबद्ध कर दिया था। लेकिन उसने आदेश की कापी लेने से इंकार कर दिया और फोन पर एडीओ पंचायत से काफी अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि उक्त सफाई कर्मी अपने तैनाती वाले गांव से तीन दिनों तक पलायित रहा। ऐसे में एडीओ पंचायत के पत्र पर कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही अपर पंचायतीराज अधिकारी को एक पखवारे के अंदर जांच करने रिपोर्ट देने का आदेश दिया। निलंबन के दौरान चंद्रलोक त्रिपाठी को धानापुर एडीओ पंचायत कार्यालय से संबंद्ध कर दिया। बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के चलते सफाई कर्मी चंद्रलोक त्रिपाठी पर कार्रवाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed