{"_id":"582771ee4f1c1b6729b3bc43","slug":"rumour-created-for-scarcity-of-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक के लिए मारामारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
salt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में शुक्रवार की रात लोग अचानक नमक खरीदने के लिए बाजारों की ओर दौड़ पड़े। अफरातफरी का आलम यह था कि किसी ने पांच किलो नमक खरीदा तो कोई दस से बीस किलो की खरीदारी कर घर पहुंचा। नमक की कमी की अफवाह आग की तरह ऐसी फैली की बाजार से घंटे भर में नमक पैकेट व बोरियां बिक गई।अफवाह ऐसा फैला कि लोग नोट के बाद नमक के पीछे भागने लगे।
शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने टीम के साथ चंदौली व मुगलसराय में दुकानों पर जाकर नमक की उपलब्धता की जांच की।दरअसल शुक्रवार की रात अचानक अफवाह फैली कि प्रदेश में नमक की कमी हो गयी है। ऐसे में लोगों ने आव देखा न ताव सीधे बाजार की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने अपने नजदीक के दुकानों से नमक की खरीदारी शुरू कर दी। सभी लोग अपने परिवार के सदस्यों की संख्या के मुताबिक महीने-दो महीने के लिए नमक के पैकेट खरीदकर रख लिए, ताकि भविष्य में यदि नमक की कमी पड़े तो उन्हें दिक्कत न आए।
शनिवार की सुबह जानकारी होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। इस अफवाह को दबाने के लिए डीएम ने डीएसओ अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नमक की उपलब्धता जांचने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएसओ अपनी टीम लेकर चंदौली मार्केट में मौजूद परचून की सभी छोटी-बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया और नमक की उपलब्धता की जानकारी ली। निर्देश दिया कि ग्राहकों से किसी भी हाल में निर्धारित दर से अधिक मूल्य न वसूला जाए। शिकायत मिली तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।