फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rs 11 crore and 80 kg gold have been recovered from PDDU station in five years.

Chandauli News: पीडीडीयू स्टेशन से पांच वर्षों में बरामद हो चुके हैं 11 करोड़ रुपये, 80 किलो सोना

Sat, 25 May 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 11 crore and 80 kg gold have been recovered from PDDU station in five years.
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर पांच वर्षों में 11 करोड़ से अधिक नकदी और 80 किलो से अधिक सोना बरामद हो चुका है। यहां 41.48 लाख की विदेशी मुद्रा भी मिल चुकी है। वहीं एक करोड़ के नकली नोट भी बरामद हो चुके हैं। सुरक्षा के लाख इंतजाम के बाद भी ट्रेनों के जरिये तस्करी नहीं रुक रही है। तस्कर ट्रेनों से सिर्फ सोना चांदी, हेरोइन, असलहा, कछुआ, नशीले पाउडर ही नहीं नकदी भी ले जा रहे हैं। बुधवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पर दो किलो सोना के साथ एक तस्कर पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने आठ बार सोने की तस्करी की बात कबूली है।
विज्ञापन

इससे पहले 20 जुलाई 2018 को दुरंतो एक्सप्रेस के ए-वन कोच से जीआरपी और आरपीएफ टीम ने दो करोड़ नकदी बरामद की थी। राजस्थान के गंगानगर निवासी तस्कर नकदी को दिल्ली ले जा रहा था। 25 अक्तूबर को राजधानी एक्सप्रेस में 50 लाख दस हजार 840 रुपये बरामद हुए थे। 25 जनवरी 2020 को जीआरपी व आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो की सीढ़ी से एक करोड़ 18 लाख रुपये नकदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा था। आरोपित वाराणसी से रुपये से भरे दो बैग लेकर हावड़ा के दुर्गापुर जाने की फिराक में था। 31 जुलाई 2020 का स्थानीय रेलवे स्टेशन परे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम कटनी मध्य प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48. 50 लाख भारतीय रुपये के साथ अमेरिका, चीन, नेपाल, थाईलैंड सहित एक दर्जन देशों की लगभग 41.84 लाख रुपये मूल्य की करेंसी बरामद की थी। आठ मार्च 2021 को ब्रह्मपुत्र मेल से एक करोड़ रुपये मूल्य के दो दो हजार के नकली नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन

15 जून की रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 38.50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। लगभग डेढ़ वर्ष बाद फिर से सात दिसंबर 2022 को दो लोगों के पास से तीस लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। वर्ष 2023 से अब तक स्टेशन से सवा छह करोड़ से अधिक नकदी बरामद हो चुके हैं। सोने की बात करें तो दो अप्रैल 2022 को डीआरआई ने दो तस्करों को चार किलो सोना बरामद किया था। इसी तरह सात जून 2023 को डीआरआई ने 12 सौ ग्राम सोना और आठ जनवरी 2024 को डीआरआई ने दो करोड़ रुपये मूल्य के बीस सोने के बिस्कूट बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed