फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   farmer died in road accident on Naugarh-Madhupur road in Chandauli

Chandauli News: हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहा था शख्स, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बची जान

Tue, 06 Jan 2026 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:06 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। जिसमें किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन
farmer died in road accident on Naugarh-Madhupur road in Chandauli
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौगढ़-नौगढ़ मधुपुर मार्ग पर डुमरिया मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में एक किसान घायल हो गया और सड़क किनारे तड़प रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो आनन- फानन उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गश्त के दौरान सोमवार की रात में रात एक बजे सड़क पर बाइक गिरी देख पुलिस ने गाड़ी रोकी। देखा तो सड़क किनारे एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन पुलिस ने अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर चंद्र ने हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, घायल के मोबाइल से नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शख्स के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। घायल की पहचान मोहन यादव निवासी चिकनी थाना चकरघट्टा के रूप में हुई। परिजन घायल को लेकर बीएचयू पहुंचे, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी बिंदा और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। मोहन यादव खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा डब्लू (22) और छोटा बेटा राकेश (18) है और बेटी सरिता (20) है। 

इसे भी पढ़ें; Kashi Express Train: बम से उड़ाने की धमकी पर खंगाली गई काशी एक्सप्रेस, ट्रेन खाली कराकर दो घंटे हुई चेकिंग
  
परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह मोहन यादव अपनी बहन के घर मधुपुर गए थे। शाम सात बजे फोन पर बात हुई थी तो बताया कि वे घर लौट रहे हैं। उधर, रास्ते में यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed