{"_id":"62bf34094994772cd5619622","slug":"rpf-celebrated-amrit-mahotsav-with-run-for-unity-chandauli-news-vns66179882","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फार यूनिटी से आरपीएफ ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फार यूनिटी से आरपीएफ ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। आजादी के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को रलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। बाद में आरपीएफ कॉलोनी स्थित आरपीएफ लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया वहीं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यही नहीं आरपीएफ जवानों के दस सदस्यों का दल बाइक से चंपारण के लिए रवाना हुआ। दल को डीआरएम ऑफिस से मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
देश को आजाद कराने में सर्वस्व बलिदान करने वाले गुमनाम शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सवऽ के तहत शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल की विभिन्न कंपनियों की ओर से विविध आयोजन किए गए। इसके तहत सुबह साढे सात बजे वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के नेतृत्व में सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम की देख रेख ने 150 जवानों और निरीक्षकों ने रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई। रन फार यूनिटी डीआरएम ऑफिस से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, बाजार, रेलवे कॉलोनी होते हुए आरपीएफ कॉलोनी स्थित लाइन (बैरक) पहुंची। यहां स्वच्छता अभियान के तहत जवानों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई की और स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। वहीं सौ फलदार पौधों का रोपण किया गया। शाम साढ़े तीन बजे मंडल रेल प्रंधक से दस सदस्यी दल बाइक लेकर चंपारण के लिए रवाना हुए। दल को डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दस सदस्यीय दल चंदौली, सैयदराजा, भभुआ रोड, सासाराम, बिक्रमगंज, डेहरी ऑन सोन, सोननगर, नवीनगर, जपला, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज होते हुए गया रेलवे स्टेशन तक जाएंगें। यहां से 14 जुलाई को दल पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय हाजीपुर पहुॅचेगा। यहां से अन्य मंडलों से आए बाइक सवारों के दल के साथ चंपारण के लिए रवाना होगा। इस संबंध में सीनियर कमांडेट आशीष मिश्र ने बताया कि पूरे मंडल में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। वहीं 410 पौधों का रोपण किया गया है। 15 अगस्त तक इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे।