फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF and police recovered teen girl at pddu junction after father requested to railway ministry from twitter

पिता की गुहार पर सक्रिय हुआ रेल मंत्रालय, असम से बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाई रही किशोरी पीडीडीयू जंक्शन पर बरामद

Sat, 20 Mar 2021 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Mar 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
RPF and police recovered teen girl at pddu junction after father requested to railway ministry from twitter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पूर्वोत्तर राज्य असम के कामाख्या से आनंद विहार जा रही कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस में किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने की ट्वीटर पर शिकायत के बाद चंदौली जिले के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर बरामद कर लिया। बरामद किशोरी की सूचना परिवार वालों को दी गई है।

विज्ञापन


असम के गुवाहाटी निवासी एक व्यक्ति ने रेल मंत्रालय के ट्वीटर पर शिकायत की कि एक महिला उसकी 15 वर्षीय किशोरी बेटी को बहला फुसला कर दिल्ली ले जा रही है। उसकी बेटी को कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह पौने दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ, क्राइम ब्रांच और मेरी सहेली टीम ने खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान कोच संख्या एस-5 में 15 वर्षीय किशोरी मिली। उसे उतार कर पोस्ट पर लाया गया। यहां उसके परिवार वालों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed