{"_id":"6926034497e99266b005d15f","slug":"rohitash-pal-was-murdered-in-a-land-dispute-over-kanhaiya-talkies-three-businessmen-arrested-for-conspiracy-chandauli-news-c-20-1-vns1018-1200043-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कन्हैया टॉकीज की जमीन के विवाद में हुई थी रोहिताश पाल की हत्या, साजिश में तीन व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कन्हैया टॉकीज की जमीन के विवाद में हुई थी रोहिताश पाल की हत्या, साजिश में तीन व्यवसायी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दवा व्यवसायी हत्या के आरोपी। संवाद
- फोटो : तपोस्थली में प्रर्थना करते अनुयायी।
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। पीडीडीयू नगर में कन्हैया टॉकीज की जमीन के विवाद को हत्याकांड का कारण बताया जा रहा है। सड़क किनारे स्थित इस 29 बिस्वा जमीन की कीमत करीब 58 करोड़ रुपये है। पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में वाराणसी के बाजार जजीद नदेसर दीप अपार्टमेंट निवासी भानू जायसवाल, पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो निवासी ओमप्रकाश जायसवाल और गल्ला मंडी निवासी मनोज जायसवाल को गिरफ्तार किया है।
ये तीनों आरोपी व्यवसायी हैं। भानू जायसवाल पर संपत्ति विवाद सहित कई मामलों में रोहनिया, आदमपुर और सैयदराजा थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं।पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक शूटर के नाम का खुलासा नहीं किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए नौ टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या का षडयंत्र रचने में अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल, जांच चल रही है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि 18 नवंबर को रात करीब साढ़े दस बजे रोहिताश पाल जीटी रोड स्थित अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक शूटर ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। रोहिताश के भाई सिद्धांत पाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच में हत्या के पीछे कन्हैया टॉकीज की जमीन का विवाद सामने आया। इस मामले में पुलिस ने भानू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल और मनोज जायसवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज जायसवाल की गिफ्ट कॉर्नर की दुकान है, जबकि ओमप्रकाश जायसवाल निजी इंटर कॉलेज का संचालक है और दुकानें किराये पर देता है। भानू जायसवाल शराब कारोबारी है, वह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का भी काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रोहिताश पाल के दादा राजाराम के नाम पर कन्हैया टॉकीज की जमीन थी। राजाराम की दूसरी पत्नी स्व. शांति देवी की पुत्रियों प्रीती, गीता पाल, उमा पाल, निशा पाल, वीणा पाल ने फर्जी तरीके से वरासत में अपना नाम दर्ज करा कर पैतृक संपत्ति को कम कीमत पर भानू जायसवाल को बेच दी थी। भानू जायसवाल इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था लेकिन रोहिताश पाल विरोध कर रहे थे। रोहिताश ने भानू जायसवाल के बैनामे को निरस्त कराने के लिए न्यायालय में मुकदमा किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो भानू जायसवाल ने ओमप्रकाश व मनोज से संपर्क किया। फिर रोहिताश को डराया-धमकाया गया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद तीनों ने साजिश रचकर रोहिताश की हत्या करा दी।
-- -
योगी जी के तरीके से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो : सिद्धार्थ
तीन साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद दवा कारोबारी रोहिताश पाल के छोटे भाई सिद्धांत पाल ने कहा कि अभी तो शूटर और अन्य लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। कहा, जो उनके भाई का हश्र हुआ है, वही हश्र घटना में शामिल लोगों का भी होना चाहिए। प्रदेश के मुखिया योगी जी अपराधियों का जो हश्र करते हैं, उसी तरह का हश्र हत्या करने वाले और साजिशकर्ताओं का होना चाहिए।
-- -
गिरफ्तार तीनों आरोपियों की उम्र 60 के पार
दवा कारोबारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार भानू जायसवाल की उम्र 65 साल, मनोज कुमार की उम्र 60 साल और ओमप्रकाश जाससवाल की उम्र 65 वर्ष है। हत्या में तीन व्यवसायियों की गिरफ्तारी के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
300 सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला
रोहिताश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने नगर के 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कई कैमरों में शूटर आता-जाता दिखाई दिया। एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र के अलावा नगर पालिका कार्यालय के पीछे वाली सड़क पर भी शूटर की लोकेशन मिली। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि तमाम साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तारी की गई।